मंडी में पहुंचा 10 हजार कट्टे प्याज, दाम में आई गिरावट

शाजापुर, चार दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को प्याज मंडी फिर से खुल गई. नवरात्रि, दशहरा और एक सरकारी छुट्टी के कारण मंडी बंद थी. गुरुवार को मंडी में करीब 10 हजार कट्टे प्याज पहुंचा.

मंडी सचिव मोहनसिंह मालवीय ने बताया कि त्योहारों और सरकारी छुट्टी के कारण थोक नीलामी चार दिनों तक बंद थी. गुरुवार से नीलामी का काम फिर से शुरू हुआ है. छुट्टी के बाद मंडी खुलने का पहला दिन होने से प्याज की आवक कम रही. उन्होंने बताया कि प्याज के दाम पहले 40 रुपए प्रति किलो तक थे जो अब घटकर करीब 38 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. इस तरह पहले दिन प्याज के दामों में लगभग 2 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई. आगामी दिनों में आवक बढऩे और नीलामी नियमित होने पर भावों में क्या बदलाव आता है, इस पर किसानों और व्यापारियों की नजर रहेगी.

Next Post

जिन्तिमणि कलिता ने भारत की वनडे टीम में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह ली

Thu Oct 22 , 2026
वड़ोदरा, 22 अक्टूबर (वार्ता) तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ आने वाली मुथूट फ़िनकॉर्प की तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से बाहर हो गई हैं। वह अभी भी बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में 50 ओवर के फ़ॉर्मेट के लिए ज़रूरी बॉलिंग वॉल्यूम बना रही हैं। महिला सिलेक्शन कमेटी […]

You May Like