दहेगाम एपीएमसी के अमृत महोत्सव में अमित शाह करेंगे नई सब्जी उप मंडी का लोकार्पण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत देश में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 जुलाई 2026 को गुजरात के गांधीनगर जिले स्थित दहेगाम कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में नई सब्जी उप मंडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, दहेगाम एपीएमसी के अध्यक्ष सुमेरु अमीन, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, एपीएमसी के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

अमित शाह कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करेंगे तथा एपीएमसी के अमृत महोत्सव पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। इसके साथ ही वे दहेगाम एपीएमसी के बोर्ड सदस्यों से संवाद कर सहकारिता और कृषि विपणन को सशक्त बनाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

 

Next Post

मेहंदी से हाथ-पैरों पर लिखा सुसाइड नोट, फिर जहर खाकर दी जान

Sun Jul 12 , 2026
छिंदवाड़ा। ससुराल की कथित प्रताड़ना से परेशान एक 32 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि महिला ने अपनी मौत से पहले सबूत सुरक्षित रखने के लिए कागज की बजाय अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा। पुलिस ने इसे […]

You May Like