जमीन के विवाद में रास्ता रोककर बरसाए पत्थर

सीहोर। इछावर निवासी किसान रूपसिंह वर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर दबंगों पर कार्रवाई व रास्ते पर से कब्जा हटवाने की मांग की है.

किसान रूपसिंह वर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह जब वह अपने भाई दीपक के साथ ट्रैक्टर लेकर कल्याणपुरा रोड पर स्थित अपने खेत में बोनी करने जा रहे थे, तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया. रूपसिंह का आरोप है कि लखनलाल और उसके परिवार के अन्य छह सदस्य खेत के रास्ते पर आ गए और उनका ट्रैक्टर रोककर रास्ता निकालने से मना कर दिया. जब रूपसिंह ट्रैक्टर पीछे करने लगे तो आरोपी मोहित ने ट्रैक्टर के पीछे मोटर साइकिल खड़ी कर दी, जिससे उनका रास्ता बंद हो गया. रूपसिंह के अनुसार लखनलाल ने पत्थर मारकर हमला किया, जो उनके हाथ में लगा. वहीं राजेश ने उनका पैर पकड़कर खींचा और मोहित ने नुकीली चीज से हाथ में मारा, जिससे खून निकलने लगा.

दोनों भाई जब ट्रैक्टर भगाकर भाग रहे थे तब आरोपियों ने पत्थर बरसाए, जिससे रूपसिंह और उनके भाई दीपक को पैर, हाथ और पीठ में चोटें आईं. उन्होंने बताया कि कल्याणपुरा मुख्य रास्ते पर पहुंचने पर भी आरोपियों ने आड़ी मोटर साइकिलें खड़ी करके रास्ता रोका और जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों भाई जान बचाकर दोबारा कल्याणपुरा गांव की तरफ भागे. इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया गया, जिसे देखकर सभी आरोपी भाग गए. किसान रूपसिंह वर्मा ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट इछावर थाने में दर्ज कराई है. रास्ते पर कब्जे को लेकर उनके द्वारा पहले भी कई बार तहसील कार्यालय, एसडीएम और तहसीलदार को आवेदन दिए गए हैं, परन्तु किसी ने भीकोई कार्रवाई नहीं की और न रास्ता खुलवाया. किसान रूपसिंह वर्मा ने कलेक्टर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Next Post

महागांव के कृषि मित्र के साथ की मारपीट

Wed Oct 29 , 2025
सीहोर। महागांव जदीद के कृषि मित्र के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने और बीस हजार रुपए छीनकर भागने की घटना सामने आई है. पीडि़त की शिकायत पर रेहटी थाना पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज किया है लेकिन अब तक आरोपियोंं को गिरफ्तार नहीं किया है. मंगलवार को जनसुनवाई […]

You May Like