पर्पल कैप की दौड़ में प्रसिद्ध को पछाड़ नूर हुये आगे

नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद कल खेले गये अंतिम लीग मैच में 21 रन देकर तीन विकेट झटकर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा काे पछाड़ते हुए पर्पल कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए है। टूर्नामेंट में नूर के पास अब और मौका नहीं जबकि प्लेऑफ में पहुंची गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध के पास आगे मैचों में फिर से बेहतर प्रदर्शन कर आगे निकलने का अवसर है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 14 पारियों में 23 विकेट हैं। हालांकि जीटी के प्लेऑफ में पहुंचने के कारण प्रसिद्ध के पास आगे और भी मैच हैं, जबकि सीएसके का सफर समाप्त हो चुका है। मुबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट 19 विकेटों के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जॉश हेजलवुड 18 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
जीटी के साई किशोर भी 14 मैचों में 17 विकेट लिये है। कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती भी टूर्नामेंट की 13 पारियों में 17 विकेट ले चुके है। क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर है।

Next Post

पुतिन रूस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्णय लेते हैं - क्रेमलिन

Mon May 26 , 2025
मॉस्को, 26 मई (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्णय लेते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह यूक्रेन में रूस की हालिया कार्रवाइयों को अस्वीकार […]

You May Like