कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

कोलकाता 07 मई (वार्ता) कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद रहाणे ने कहा कि पिच ड्राई लग रही है और पिछले दो मैचों में उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, चोटिल वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे की वापसी हुई है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इस जगह पर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से पहले ही ईडन गार्डन्स और इसके आसपास काफी क्रिकेट खेली है। धोनी ने कहा कि उनकी टीम की प्रयास यही है कि शेष मुकाबलों में उन सवालों के जवाब तलाशें और अगले सीज़न की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आज शेख रशीद और सैम करन की जगह डेवन कॉन्वे और अश्विन की वापसी हुई है और उर्विल पटेल भी आज खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश) : आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवन कॉन्वे, रवींद्र जाडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एम एस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, अंशुल काम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद और मतिशा पतिराना।

Next Post

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास

Wed May 7 , 2025
मुबंई 07 मई (वार्ता) टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हालांकि वह एक दिवसीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। रोहित ने अपने सन्यास की जानकारी बुधवार शाम अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की है। उन्होने लिखा “ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।