रेहटी। विधायक रमाकांत भार्गव ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल भवन में उपलब्ध सुविधाओं और शेष कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.
पुराने स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यार्थियों को नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल भवन में स्थानांतरित किया गया है. हालांकि नए भवन का औपचारिक उद्घाटन होना शेष है. इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी. उन्होंने सुधार कार्यों को पूरा करने और भवन को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए. इसके बाद दो परिवारों के बीच पहुंचे विधायक ने दिवंगत आत्माओं श्रद्धांजलि दी.
