गार्ड की नजर पड़ी तो बची जान घायल यात्री को ट्रेन से उतार अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर। गुर्रमखेड़ी स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री को रेल गार्ड की सतर्कता और रेलकर्मियों की तत्परता से समय पर चिकित्सा सहायता मिल गई। ट्रेन संख्या 22366 में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने घायल अवस्था में पड़े राघवेंद्र सिंह (35), निवासी कुसवार, थाना सिमरिया, जिला रीवा को देखा तो तत्काल संबंधित रेलकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद गुर्रमखेड़ी स्टेशन से स्ट्रेचर मंगवाया गया और सफाईकर्मी व आरपीएफ स्टाफ की मदद से घायल यात्री को सुरक्षित गार्ड कोच में बैठाया गया।

गार्ड ने आवश्यकतानुसार ट्रेन रुकवाकर घायल को पिपरिया स्टेशन तक पहुंचाया। यहां स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य और आरपीएफ स्टाफ ने तत्काल यात्री को अटेंड किया तथा एंबुलेंस से शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। रेलकर्मियों की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से घायल यात्री को बिना समय गंवाए उपचार मिल सका।

Next Post

एनयूजेआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को यहां स्थित केंद्रीय कार्यालय में कार्यभार संभालते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। एनयूजेआई की नयी कार्यकारिणी में राकेश थपलियाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश कुमार […]

You May Like