निगरानीशुदा बदमाश की नहर में डूबने से मौत

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत पड़रिया नहर में डूबने से निगरानी बदमाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक नितिन ठाकुर माढ़ोताल निवासी दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी के लिए घर से निकला था। लेकिन लौट नहीं। चिंतित परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदा की दर्ज कराई थी।

इसी दौरान पनागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पड़रिया नहर में युवक का शव और बाइक पड़ी है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा मामले की विस्तृत जांच की जा रही हैं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

3.95 लाख का गांजा समेत दो सौदागर गिरफ्तार

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर तिन्सी फाटक के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे आरोपी 7 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 95 रूपये का जप्त किया गया है। […]

You May Like

Play sound