जबलपुर: ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने रूपए न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम संजय अहिरवार 21 वर्ष निवासी रामलला मंदिर के पास पुरानी बस्ती ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साउथ एवेन्यू माल मूवी मैजिक में हाउस कीपिंग का हेड ब्याय है सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक डूयटी थी.
दोपहर करीब 1 बजे वह मूवी मैजिक के रसोई घर में काम कर रहे सफाई कर्मचारी को चैक करने गया, तभी किचन में काम करने वाला अर्पित वर्मा ने बोला कि आज तेरे से शराब पीना है, शराब पीने के लिये 500 रूपये दे उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ हाथ घूसो से मारने लगा और वहीं किचन में रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठा कर मारा जिससे उसके सिर में चोट आ गई।
