होलकर साइंस कॉलेज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

इंदौर: होलकर साइंस कॉलेज में करणी सेना से जुड़े श्याम शुक्ला और कुछ छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में इंटर्नशिप परीक्षा और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के नाम पर छात्रों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि करीब 400 छात्रों को एक साथ एक हॉल में बैठाकर इंटर्नशिप ली जाती है, जिससे असुविधा होती है.

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि इंटर्नशिप के नाम पर स्पोकन इंग्लिश और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लासें एक निजी कंपनी के माध्यम से करवाई जा रही हैं. इंटर्नशिप के लिए छात्रों को बोला जाता हैं कि मेरे यहां इंटर्नशिप करोगे तो 350 लगेंगे और नहीं तो 850 लगेंगे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों को विषय आधारित टॉपिक देकर फाइल बनवाने का भी दबाव डाला जा रहा है. वहीं एटीकेटी परीक्षा को मुख्य परीक्षा से पहले कराए जाने पर भी आपत्ति जताई गई, जिससे कुछ छात्रों को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी.

स्थिति की समीक्षा की जा रही
वहीं कॉलेज प्रशासन के नागेश डेगांवकर का कहना है कि प्रथम वर्ष में एंट्रेंस टेस्ट जरूरी है क्योंकि पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कॉलेज के कई कंपनियों के साथ एमओयू हैं और कम्युनिकेशन व पर्सनालिटी डेवलपमेंट को छात्रों के करियर के लिए आवश्यक माना जाता है. प्रशासन ने यह भी कहा कि छात्रों के आरोपों की जांच की जाएगी और स्थिति की समीक्षा की जा रही है.

Next Post

ब्यावरा में छोटे नोटों का संकट: शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ी किल्लत, ब्लैक में बिक रही गड्डियां

Sat Apr 18 , 2026
ब्यावरा। इन दिनों नगर सहित जिले भर में छोटे नोटों का जबर्दश्त टोटा बना हुआ है. दुकानदार एवं ग्राहक सहित आमजन को छोटे नोटों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषकर शादी ब्याह के सीजन के चलते यह समस्या कहीं अधिक बढ़ गई है. […]

You May Like