3.95 लाख का गांजा समेत दो सौदागर गिरफ्तार

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर तिन्सी फाटक के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे आरोपी 7 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 95 रूपये का जप्त किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूछताछ की जा रही है कि उन्हें उक्त मादक गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया और इसकी तस्करी अब तक कहां की जा रही थी।
शराब की सूचना, मिला गांजा
बरगी थाना प्रभारी व परिवीक्षाधीन डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि 2 युवक तिन्सी फाटक के पास बैठे हैं। दोनों एक एक पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब लिये बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, सूचना पर बरगी पुलिस एवं क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी घेराबंदी कर राज उर्फ लकी रजक 19 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 लेमा गार्डन गोहलपुर एवं अमित उर्फ टक्कू रजक 19 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर बताये को पकड़ा गया। पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर 7 किलो 900 ग्राम गांजा रखा मिला जिसे जप्त किया गया।

Next Post

हेराफेरी करने वाली फर्म ने सरेंडर किए 51.14 लाख

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: स्टेट जीएसटी की रद्दी चौकी, महाराजपुर एवं बरेला में आयरन-स्टील और सीमेंट की फर्मों पर रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। स्टॉक मिलान, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों का टीमों ने लेखाजोखा देखा तो बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साथ गड़बड़झाला सामने आया। एक फर्म ने 51 लाख 14 […]

You May Like