हेराफेरी करने वाली फर्म ने सरेंडर किए 51.14 लाख

जबलपुर: स्टेट जीएसटी की रद्दी चौकी, महाराजपुर एवं बरेला में आयरन-स्टील और सीमेंट की फर्मों पर रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। स्टॉक मिलान, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों का टीमों ने लेखाजोखा देखा तो बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साथ गड़बड़झाला सामने आया। एक फर्म ने 51 लाख 14 हजार रूपए जमा कर दिए है। जबकि दो अन्य फर्मों पर जांच पड़ताल जारी है। दस्तावेजों की जांच के साथ स्टॉक मिलान चल रहा है इसके बाद इन फर्मों ने कितनी गड़बड़ी की है इसका पता चल सकेगा और इसके बाद टैक्स और पेनाल्टी राशि तय होगी।

डिप्टी कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि स्टेट जीएसटी जबलपुर संभाग 1 संयुक्त आयुक्त आर. एम साहू के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों ने एक साथ रद्दी चौकी स्थित अनिल ट्रेडिंग कंपनी, महाराजपुर स्थित बीएमडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड और बरेला स्थित दादा ट्रेडिंग कंपनी छापेमारी की है। स्टॉक के साथ दस्तावेेजों को खंगाला। क्रय-विक्रय और लेनदेन का लेखा जोखा देखा। फर्मों से जुड़े बिलों और ट्रांजेक्शन को वेरीफाई किया गया है। स्टॉक मिलान किया गया।

रविवार को भी तीनों फर्मों में कार्रवाई चली। रद्दी चौकी स्थित अनिल ट्रेडिंग कंपनी में भारी गड़बडिय़ां सामने आई। जिसके बाद उक्त फर्म ने 51 लाख 14 हजार रूपए जमा कर दिए है। जबकि बीएमडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड और दादा ट्रेडिंग कंपनी में कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर वंदना सिन्हा, राजेन्द्र कुसराम, मुकुल गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, रूचि सोनी, ज्योति सोनी, उषा करोले समेत अन्य शामिल रहे।

Next Post

पुलिस को चमका देकर भाग निकला शराब तस्कर

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: बरगी पुलिस को शराब तस्कर चमका देकर भाग निकला। हालांक पुलिस ने अवैध रूप से मोटर सायकिल में परिवहन कर ले जायी जा रही 60 लीटर शराब एवं बाइक जब्त कर ली है।बरगी थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि मानेगांव श्रमोदय विद्यालय के पास सर्विस रोड में दबिश […]

You May Like