भागीरथपुरा जल प्रकरण में 28 फरवरी तक साक्ष्य मांगे, आयोग ने शुरू की जांच

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित दूषित पानी से हुई मौतों की जांच कर रहे एकल सदस्यीय आयोग ने प्रभावित नागरिकों से 28 फरवरी तक मेडिकल रिपोर्ट, पानी की जांच से जुड़े दस्तावेज, पूर्व शिकायत पत्र और अन्य उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित यह आयोग पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र और विस्तृत जांच कर रहा है।

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित आयोग पानी की गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्रवाई, लापरवाही और जिम्मेदारी तय करने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगा। आयोग यह भी जांचेगा कि क्षेत्रवासियों की शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए थे या नहीं।

आयोग की अपील को जांच प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिससे तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार पक्षों की पहचान की जा सके।

Next Post

बीना में महापुरुषों की प्रतिमाएं और सांकेतिक बोर्ड बने प्रचार का माध्यम

Thu Feb 26 , 2026
बीना। शहर में महापुरुषों और सांकेतिक स्थलों का राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों द्वारा प्रचार स्थलों के रूप में उपयोग किया जा रहा है, लेकिन शासन इस पर मौन है।जिन महापुरुषों की लोग शपथ लेकर आगे बढ़ते हैं उन्हें ही अपने प्रचार के माध्यम से महापुरुषों की मूर्तियों के आगे बोर्ड […]

You May Like