बिहार विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी वाला ई-मेल, पुलिस की जाँच में कोई विस्फोटक नही मिला

पटना, 10 अप्रैल (वार्ता) बिहार विधान सभा को शुक्रवार को एक अज्ञात ई–मेल प्राप्त हुआ, जिसमे सदन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विधानसभा के जनसम्पर्क पदाधिकारी के हवाले से मिली सुचना के अनुसार प्रभारी सचिव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस प्रशासन ने उक्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधान सभा परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), स्निफर डॉग्स एवं पुलिस के माध्यम से गहन जांच कराई। इस जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी असामाजिक/शरारती तत्व की करतूत थी। हालांकि पुलिस इस मामले की विधिवत जांच कर रही है।

इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार की धमकी प्राप्त हुई थी, जिसपर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की थी। आज भी विधान सभा परिसर में एटीएस, स्निफर डॉग्स एवं पुलिस ने गहन जांच की है और पुलिस प्रशासन इस मामले की आगे भी जांच कर रहा है।

 

Next Post

दिल्ली में 'सिम बॉक्स' के जरिए चल रहे साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट ‘आईएफएसओ’ ने अवैध ‘सिम बॉक्स’ तकनीक का उपयोग कर चलाए जा रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी ‘डिजिटल अरेस्ट’ और फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर […]

You May Like