प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान’

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सतत श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025-26 का ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान’ प्रदान किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह सम्मान सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित सिडको एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा को प्रदान किया।

गौरतलब है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को वर्ष 2023-24 और 2024-25 में लगातार दो बार राजभाषा विभाग द्वारा ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम)’ से सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष भी विभाग को राजभाषा के कार्यान्वयन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

.....

Next Post

नीट काउंसलिंग में ₹2 लाख की पेनल्टी वापस लेने की मांग

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से यूजी नीट-2026 की एमबीबीएस काउंसलिंग में आवंटित सीट छोड़ने वाले विद्यार्थियों पर लगाई गई ₹2 लाख की एग्जिट पेनल्टी तत्काल वापस लेने या स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे मेडिकल प्रवेश […]

You May Like