शिविर लगाकर हल कराईं ग्रामीणों की समस्याएँ

ग्वालियर: आम जन की राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिये जिले में तहसील एवं ग्राम स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के ग्राम पनिहार एवं बागवई में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कराया गया।

शिविर में राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया तो कुछ अन्य समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की गई। शिविरों के माध्यम से खासतौर पर ई-केवायसी, फॉर्मर आईडी, सीमांकन, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती एवं स्वामित्व योजना इत्यादि से संबंधित समस्यायें हल की गईं।

इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) का काम भी इस दौरान किया गया। साथ ही नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की रूपरेखा तय की गई।

Next Post

राज्यपाल शिवपुरी में, सेवा भारती के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे

Mon Jan 13 , 2025
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल 15 जनवरी को शिवपुरी में सेवा भारती छात्रावास के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है। सेवा भारती छात्रावास में रहकर 13 साल में 319 आदिवासी छात्र पास हुए, जिनमें जिनमें से 47 छात्रों की सरकारी कारी नौकरी […]

You May Like