शिक्षक की अनोखी पहल, जनसहयोग से शाला परिसर में लगा पम्प

सीधी: सीधी जिले ग्राम कंजवार अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह बालेंदु की अनोखी पहल से जहां धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु बोर कराया गया वहीं स्थानीय ग्रामीणजनों के जनसहयोग से बोर में पम्प लगवाकर पेयजल आपूर्ति स्थाई रूप से सुदृढ़ और सुनिश्चित करने का अनुकरणीय कार्य किया।

यहां बताते चलें कि शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह बालेंदु प्रयास से शाला निरन्तर कीर्तिमान स्थापित कर रही है । शैक्षणिक व इन्फ्रास्ट्रक्चर में बेहतरीन व प्रभावी बदलाव हुआ है। शिक्षक शैलेन्द्र सिंह के प्रयास से ही शाला को लगभग पांच लाख का जनसहयोग से मिला।जिससे शाला का जीर्णोद्धार कराया गया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा नवीन भवन व हैंडपंप की सौगात दी गई।

यहीं पर अभिभावकों व जनसमुदाय ने भी शिक्षक शैलेन्द्र सिंह बालेंदु के कार्य से प्रभावित होकर शाला के लिए छब्बीस हजार रुपए का समर्सिबल मोटर पम्प अनुदान स्वरूप शिक्षक शैलेन्द्र सिंह को भेंट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया। शाला के शिक्षक व प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र प्रताप सिंह बालेन्दु ने जनसहयोग देने वाले ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि आप सभी के प्रयास से शाला जिले में एक अलग पहचान बना पाने में सक्षम हो पा रही है। आप सभी बधाई के पात्र हैं।

Next Post

लगातार दूसरे दिन तपे शहरवासी, 42 तक पहुंचा तापमान

Sun Jun 8 , 2025
शाजापुर: जून माह लगते ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडा हो रहा मौसम अब गर्म हो चला है. शनिवार की तरह रविवार को भी नगरवासियों को भीषण गर्मी झेलना पड़ी और यह सिलसिला आगामी एक सप्ताह और जारी रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 45 डिग्री तक जा सकता […]

You May Like