बुर्किना फासो में सभी राजनीतिक दलों पर लगा प्रतिबंध

औगाडोगू, 10 फरवरी (वार्ता) बुर्किना फासो की अस्थायी संसद ने सोमवार को एक विधेयक को मंजूरी दी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम कैप्टन इब्राहिम तरोरे के नेतृत्व वाले सैन्य शासन को अपनी पकड़ और नियंत्रण और अधिक मजबूत करने की अनुमति देता है।विधेयक को सांसदों के किसी भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। यह विधेयक राजनीतिक दलों के चार्टर और दलों के वित्तपोषण, चुनावी अभियानों और राजनीतिक विपक्ष की स्थिति से संबंधित कानून को रद्द करता है।

वर्ष 2022 में सेना के सत्ता संभालने के बाद से इस ‘साहेल’ देश में राजनीतिक दलों की गतिविधियां पहले से ही रूकी हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने बुर्किना फासो सरकार से नागरिक स्वतंत्रता के दमन को रोकने और सभी राजनीतिक दलों को प्रतिबंधित करने की योजना को वापस लेने का आह्वान किया है।

जुलाई में बुर्किनाबे अधिकारियों ने संघ बनाने की स्वतंत्रता पर एक नया प्रतिबंधात्मक कानून लागू किया था और नवंबर में एक नया फरमान जारी किया था, जिसमें यह अनिवार्य कर दिया गया था कि गैर-सरकारी संगठन और संघ सरकारी बैंकों में ही नकद खाते खोलें और बनाये रखें।

सरकार के एक मंत्री ने इस प्रतिबंध का बचाव करते हुए इसे एक ‘नयी शुरुआत’ बताया है। उनके अनुसार, राजनीतिक दलों ने देश की जनता को अलग-अलग गुटों में बांट दिया था। इससे समाज में बंटवारा खत्म हो सकेगा।

 

Next Post

बंगलादेश में गुरुवार को आम चुनाव

Tue Feb 10 , 2026
ढाका, 10 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश गुरुवार को होने वाले आम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें 12.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं के देश भर में 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like