भगवान शिव की भूमिका ने धैर्य, विनम्रता और भावनात्मक शक्ति को अपनाना सिखाया है : अविनेश रेखी

मुंबई, 10 फरवरी (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका ने उन्हें धैर्य, विनम्रता और भावनात्मक शक्ति को अपनाना सिखाया है।
अभिनेता अविनेश रेखी ने सोनी सब के गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की शक्तिशाली और करुणामयी भूमिका निभायी है।भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिए एक आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव रहा है, जिसने उन्हें शक्ति, करुणा और जिम्मेदारी को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर दिया। अविनेश रेखी ने कहा, “महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं है, यह हमें ठहरने, आत्मचिंतन करने और अपने भीतर से जुड़ने की याद दिलाती है। गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव का चित्रण मेरे लिए अत्यंत विनम्र और परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। भगवान शिव केवल शक्ति के देवता नहीं हैं, बल्कि अपार शांति, करुणा और संतुलन के भी प्रतीक हैं।

इस किरदार के साथ हर दिन जीने से मुझे स्थिरता और विश्वास के महत्व को समझने में मदद मिली है, खासकर आज की तेज़-तर्रार दुनिया में।” अविनेश रेखी ने कहा, “गणेश कार्तिकेय के माध्यम से हम भगवान शिव को केवल बुराई के संहारक के रूप में नहीं, बल्कि एक पोषण करने वाले पिता और भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय के मार्गदर्शक के रूप में भी दिखा रहे हैं। भगवान शिव की भूमिका निभाने ने मुझे धैर्य, विनम्रता और भावनात्मक शक्ति को अपनाना सिखाया है। महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि भगवान शिव सभी को आशीर्वाद दें और यह रात्रि हर किसी के जीवन में परिवर्तन और सकारात्मकता लेकर आए।” गणेश कार्तिकेय, हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Next Post

इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए फ्लाई 91 एयरलाइंस की उड़ानें जल्द होंगी शुरू

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर। फ्लाई 91 एयरलाइंस पहली बार इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है. इसके लिए कंपनी के अधिकारी गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट का दौरा करेंगे. एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाई 91 केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत देश के कई […]

You May Like