इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए फ्लाई 91 एयरलाइंस की उड़ानें जल्द होंगी शुरू

इंदौर। फ्लाई 91 एयरलाइंस पहली बार इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है. इसके लिए कंपनी के अधिकारी गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट का दौरा करेंगे.

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाई 91 केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत देश के कई शहरों के बीच उड़ानों का संचालन कर रही है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर दी है. उम्मीद है कि मार्च मध्य या अप्रैल से समर शेड्यूल में उड़ानें शुरू होंगी. एयरपोर्ट प्रबंधन कंपनी को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है.

जलगांव से पहली बार जुड़ेगा इंदौर

फ्लाई 91 की नई उड़ान के साथ इंदौर पहली बार जलगांव से हवाई मार्ग से जुड़ पाएगा. लंबे समय से यात्री इस मार्ग पर सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे. नई फ्लाइट से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही, हैदराबाद के लिए फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा. यह नया कनेक्शन उस समय आ रहा है जब इंडिगो ने हाल ही में इंदौर-नासिक समर शेड्यूल उड़ान बंद करने की घोषणा की है.

Next Post

नर्मदापुरम टीम को पहली पारी में बढ़त के लिए 160 रनों की दरकार

Tue Feb 10 , 2026
नर्मदापुरम। अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में चल रहे चार दिवसीय मुकाबले में उज्जैन संभाग की टीम दूसरे दिन के खेल में महज 40 रन जोड़ कर 393 रनों पर उज्जैन संभाग की पहली पारी समाप्त हुई। उज्जैन संभाग के अंकुर एस चौहान ने अपनी टीम के लिए […]

You May Like