उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 और उत्तराखंड के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक के 16 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तय की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीनों राज्यों की इन 12 सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

.....

Next Post

बस कंडक्टर का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर : बेटे के संघर्ष को सलाम

Tue Sep 22 , 2026
बालाघाट:प्रतिभा किसी सुविधा और पहचान की मोहताज नहीं होती, यह कहावत एक बार फिर सच साबित कर दिखाई है ,खनिज नगरी उकवा के समीप ग्राम सोनपुरी के लाल हिमांशु कोलते का प्राध्यापक वाणिज्य में (Assistant Professor) के पद पर चयन हुआ है। हिमांशु के पिता श्री टुण्डीलाल कोलते एक बस […]

You May Like