
नर्मदापुरम। अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में चल रहे चार दिवसीय मुकाबले में उज्जैन संभाग की टीम दूसरे दिन के खेल में महज 40 रन जोड़ कर 393 रनों पर उज्जैन संभाग की पहली पारी समाप्त हुई। उज्जैन संभाग के अंकुर एस चौहान ने अपनी टीम के लिए 91 रनों की पारी खेली।नर्मदापुरम के गेंदबाज आर्यन देशमुख ने सर्वाधिक 5 विकेट,ऋत्विक दीवान 3 विकेट और विधान दुबे 2 विकेट हासिल किए।नर्मदापुरम टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले तीन विकेट 77 रनों गिर गए थे फिर कप्तान राहुल चंद्रौल और गौतम रघुवंशी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए महत्त्वपूर्ण 127 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ले आए।फिलहाल नर्मदापुरम संभाग का स्कोर 233 रन पर 4 विकेट है। नर्मदापुरम संभाग टीम के लिए सर्वाधिक 99 रन नाबाद गौतम रघुवंशी,45 राहुल चंद्रौल और 40 रन आदर्श दुबे ने बनाए हैं।पहली पारी में बढ़त लेने के लिए 160 रनों की दरकार है।मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं अनुज कुमार और स्कोरर की भूमिका में विकास सिंह है। एमपीसीए से मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, सिलेक्टर जफर अली, मैनेजिंग कमेटी सदस्य अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे सहित ग्राउंड स्टाफ मैदान पर मौजूद रहे।
