भोपाल: राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एनएसजी के जवानों ने अपनी दक्षता और आधुनिक कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे सुरक्षा बलों की तैयारियों का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ यादव का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एनएसजी के प्रशिक्षण और समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन सुरक्षा बलों की तत्परता और पेशेवर क्षमता को दर्शाने वाला रहा।
