मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आए, विमानतल पर स्वागत

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया जिले के भाण्डेर में किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा आए। विमानतल पर जनप्रतिनिधिगणों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हो गए।

विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत के लिये पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, अभय चौधरी, कौशल शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र तोमर, अनिल सांखला, विनय जैन, जितेन्द्र गुर्जर, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, विकास साहू एवं रामसुंदर रामू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह समेत संबंधित अधिकारी विमानतल पर मौजूद थे।

Next Post

रीवा जिला अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव पर रोक

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने रीवा जिला अधिवक्ता संघ के आज होने वाले चुनाव पर अंतरिम आदेश से रोक लगा दी है। मामला मामला चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण का पालन न होने से सम्बंधित है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले […]

You May Like