
भोपाल। कोलार पुलिस ने तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटाना एक यवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान विशाल पाठक निवासी सर्वधर्म सी सेक्टर, कोलार रोड के रूप में हुई है. 21 अगस्त को एक स्कूल के पास विशाल ने जन्मदिन मनाया था. इसी दौरान उसने तलवार लहराते हुए केक काटा था. आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया था. वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. कोलार पुलिस तलवार के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ वीडियो में मौजूद अन्य लोगों की भी जांच कर रही है. आरोप है कि विशाल अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताता है.
