हिलगुवा में महिला ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मृत घोषित

छतरपुर: ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिलगुवा में शनिवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमा कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल ईशानगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। शनिवार 24 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।ईशानगर थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा का समत्व भवन में किया सम्मान

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पं. मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण […]

You May Like