मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार

जबलपुर। विजय नगर अंतर्गत एकता चौक में मसाज पार्लर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने और छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच संचालक की तत्काल गिरफ्तारी और स्पा सेंटर को सील करने की गुहार लगाई है।
धनवंतरी नगर निवासी पीडि़ता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के भरण-पोषण के लिए उसने जुलाई 2026 में एकता चौक, विजय नगर स्थित रॉयल क्राउन स्पा में नौकरी शुरू की थी। स्पा संचालक आशुतोष पाण्डेय काम के दौरान उस पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील कमेंट व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। 3 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे उसके साथ जबरन गलत काम करने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर उसने विजय नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। केस में राजीनामा करने उसे धमकी दी गई जा रही है ।

नेपाल, पंजाब, दिल्ली, भोपाल से बुलाई जाती है लड़कियां-
पीडि़ता ने बताया कि स्वयं को वकील बताने वाला आशुतोष पाण्डेय अपने रसूखदार साथियों के साथ मिलकर मसाज पार्लर की आड़ में संगठित तरीके से देह व्यापार चलाता है। आर्थिक रूप से कमजोर स्थानीय युवतियों को नौकरी का झांसा देकर इस दलदल में धकेला जाता है, साथ ही ग्राहकों की मांग पर भोपाल, दिल्ली, पंजाब और नेपाल तक से लड़कियां बुलाई जाती हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वर्ष 2025 में भी विजय नगर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पीडि़ता ने आशुतोष की गिरफ्तारी, सहयोगियों पर कार्रवाई, रॉयल क्राउन स्पा को तत्काल प्रभाव से सील करने की मांग की है।

.....

Next Post

युवाओं को रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जोड़ें: कलेक्टर

Tue Nov 17 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। […]

You May Like