सुपर फास्ट ट्रेन में मृत अवस्था में मिला जयपुर का युवक

पांढुरना। जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन में एक व्यक्ति मूर्छित अवस्था में मिलने की सूचना पर रेलवे जीआरपी पुलिस द्वारा उसे ट्रेन से उतारकर नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा इसे मृत घोषित किया गया,मृतक युवक की पहचान जयपुर निवासी हीरालाल वर्मा के रूप में हुई है ।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को ट्रेन क्रमांक 12976 जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन में एक युवक अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर रेलवे पुलिस द्वारा इस ट्रेन से इस युवक को उतारकर आनन-फानन में इसे नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने पर इसे मृत घोषित किया गया। मृतक युवक के कपड़ों से मिले दस्तावेजों के अनुसार मृतक युवक की पहचान जयपुर के 277 मिंडा मार्ग तिराहा वार्ड नंबर 6 निवासी हीरालाल पिता भंवरलाल वर्मा के रूप में हुई है,रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शव को चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखा गया है ।

Next Post

मंदिर किनारे मृत अवस्था में मिला युवक,पुलिस जांच में जुटी

Thu Feb 5 , 2026
पांढुरना। ग्राम मारूड निवासी युवक का बिछुआ के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर पुलिस द्वारा मृतक युवक का शव पांढुरना लाया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर जांच में जूट गई है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा […]

You May Like