
पांढुरना। ग्राम मारूड निवासी युवक का बिछुआ के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर पुलिस द्वारा मृतक युवक का शव पांढुरना लाया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर जांच में जूट गई है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम मारूड़ निवासी सुरेश पिता गुलाब सुरूसे का शव गुरुवार को ग्राम बिछुआ के मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना पर आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पांढुरना चिकित्सालय लाया जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जूट गई है। परिजनों की माने तो सुरेश बुधवार की सुबह से घर से गया था,लेकिन रात में भी घर नहीं लौट और आज गुरुवार को उसके ग्राम बिछुआ में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी ।
