जरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किये हमले: आईडीएफ

इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किये हमले: आईडीएफ

यरूशलम, 17 जून (वार्ता) इजरायल की वायु सेना ने रात भर ईरान में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर कई हमले किये हैं।

यह जानकारी इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार को दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा, “रात भर इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई बड़े हमले किये। हमलों के दौरान कई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के भंडारण और प्रक्षेपण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, पश्चिमी ईरान में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लांचर और मानव रहित उपकरण (यूएवी) भंडारण स्थलों पर भी हमला किया गया।”

Next Post

मेट्रो…इन डिनो में म्यूज़िशियन का किरदार निभाएंगे अली फज़ल

Tue Jun 17 , 2025
मुंबई, 17 जून (वार्ता ) बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल फिल्म मेट्रो…इन डिनो में म्यूज़िशियन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म मेट्रो…इन डिनो को अनुराग बासु निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की अगली कड़ी है और चार जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। […]

You May Like