आजाद नगर की चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी पकड़ाया

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.37 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं.थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हुसैनी चौक, आजाद नगर में रहने वाले एक दंपति 27 जनवरी को पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बाहर गए थे.

इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए. घर लौटने पर घटना का पता चलने पर दंपति ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शानू उर्फ शाहनवाज खान पिता नासिर हुसैन उम्र 23 वर्ष निवासी हुसैनी चौक, आजाद नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

आरोपी से यह सामान किया गया बरामद
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से एक सोने का रानी हार, एक जोड़ सोने के झुमके, एक सोने की चेन, एक सोने का पेंडेंट, एक जोड़ चांदी की पायल, 10 नग चांदी की बिछिया और एक चांदी की चेन सहित 8 लाख 37 हजार रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं. आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Next Post

फर्जी एडवाइजरी कंपनी का खुलासा : 6 आरोपी गिरफ्त में

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयनगर पुलिस ने ग्रेविटी मॉल में संचालित एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कंपनी के 3 मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है.थाना […]

You May Like

मनोरंजन