सीधी :मुख्यमंत्री लैपटाप योजना अंतर्गत 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप क्रय करने के लिये उनके खाते में पचीस हजार रुपये प्रदान किये जायेगे।
कुसमी विकास खण्ड के 125, मझौली से 212 रामपुर नैकिन से 378, सीधी विकास खण्ड से 738 और सिहावल विकास खण्ड से 192 कुल 1645 विद्यार्थियों के बैक खाते में 4 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जायेगी। यह मेधावी विद्यार्थी टेकनॉलाजी से जुड़कर और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेगे।
