नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

आष्टा। सोमवार को अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा, पार्वती, जावर एवं सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा क्षेत्र में पुलिस द्वारा संचालित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान अंतर्गत स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों, यात्रियों से जन सवांद कर नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्त जीवन के लाभ एवं नशे को सामाजिक, मानिसक, आर्थिक एवं शारीरिक समस्या के रूप मे प्रदर्शित किया गया. नशे की लत छुड़वाने के लिये पुर्नवास केन्द्र व चिकित्सीय सहायता लेने की समझाईश दी गई. हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के समापन पर मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए स्लोगन लगाए एवं शपथ दिलाई गई.

 

Next Post

जनहितैषी कार्यप्रणाली अपनाकर नागरिकों को दें त्वरित सेवा

Tue Jul 21 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, ऑनलाइन सेवाओं एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने कार्यालय परिसर, विभिन्न शाखाओं तथा अभिलेखों का अवलोकन किया और अधिकारियों को कार्यालय में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं नागरिक हितैषी वातावरण बनाए […]

You May Like