
रतलाम। पुलिस ने शहर के धनजीबाई का नोहरा क्षेत्र में रविवार दोपहर को रतलाम में रह रहे बंगाली कारीगरों को वेरिफिकेशन किया। इस दौरान उनसे उनके आधार कार्ड प्राप्त कर उनकी जांच की गई। रविवार दोपहर त्यापन कार्य एसपी अमित कुमार के निर्देश में शुरू हुआ। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, एसआई शिवनाथ राठौर आदि पुलिस बल की उपस्थिति में वेरिफिकेशन शुरू किया गया था। उल्लेखनीय है कि दो से ढाई हजार बंगाली कारीगर रतलाम में निवास कर रहे हैं। यह सराफा बाजार में आभूषण बनाने का काम व्यापारियों के यहां करते हैं। कई लोग तो ऐसे है जिनकों रतलाम में रहते हुए सालों बीत गए और परिवार समेत यहां रहने लगे हैं। अधिकतर माणक चौक थाना क्षेत्र में रहते हैं।
