शराब पीने के शक में पिता ने बेटे पर पाइप से किया हमला

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है. शराब पीने के शक में हुए विवाद में पिता ने लोहे के पाइप से वार कर बेटे को घायल कर दिया.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि गोविंद नगर खारचा में रहने वाले मनीष प्रजापति ने अपने पिता रामचंद्र प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया कि देर रात पिता ने उसे रोककर शराब पीने का आरोप लगाया.

मनीष द्वारा आरोप से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और पिता गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर रामचंद्र घर के अंदर से लोहे का पाइप लेकर आया और सीधे मनीष के सिर पर, बाईं आंख के ऊपर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा. घटना के दौरान शोर सुनकर मनीष की पत्नी संध्या बीच-बचाव के लिए पहुंची, तब जाकर विवाद शांत हुआ. आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बेखौफ चोर: आमने-सामने स्थित दो मंदिरों के दानपात्र फोड़े, हजारों की चोरी

Tue Mar 24 , 2026
मुलताई: नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात बदमाश ने जलाराम मंदिर और हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटियां तोड़कर हजारों रुपये पार कर दिए। दोनों मंदिर आमने-सामने स्थित हैं, जिससे वारदात को अंजाम देना आसान हो गया।घटना मंदिर परिसर में लगे […]

You May Like