बेखौफ चोर: आमने-सामने स्थित दो मंदिरों के दानपात्र फोड़े, हजारों की चोरी

मुलताई: नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात बदमाश ने जलाराम मंदिर और हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटियां तोड़कर हजारों रुपये पार कर दिए। दोनों मंदिर आमने-सामने स्थित हैं, जिससे वारदात को अंजाम देना आसान हो गया।घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हालांकि, उसके एक हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे पुलिस अहम सुराग मानते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।शाम के समय जब पुजारी अमिश मिश्रा नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दानपेटियां टूटी हुई देखीं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सूचना दी। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले भी इसी इलाके में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

तिरमहू में शॉर्ट सर्किट से आग, 5 एकड़ में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल खाक

Tue Mar 24 , 2026
बैतूल: तिरमहू गांव में आज शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते लगभग 5 एकड़ में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को अपनी चपेट […]

You May Like