बिना परमिट चल रही बस जब्त नरसिंहपुर मार्ग पर चला जांच अभियान

छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज नरसिंहपुर मार्ग पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े यात्री वाहनों, मालवाहनों, निजी वाहनों के दस्तावेज ,परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग, लायसेंस अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि नरसिंहपुर मार्ग पर अमरवाड़ा स्थित हैप्पी ऑवर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा संचालित बस क्रमांक एमपी 28 जेडक्यू 5903 को बिना परमिट संचालित पाये जाने पर जप्त कर थाना अमरवाड़ा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया. अन्य कार्यवाही में हर्रई बायपास पर अव्यवस्थित रूप से खड़े 03 मालवाहनों पर 1500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई. साथ ही समस्त प्रकार के वाहन चालकों को समझाईश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

खेलो एमपी यूथ गेम्स: ब्लॉक स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित

Thu Jan 15 , 2026
ब्याावरा। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय आईडियल कॉन्वेंट स्कूल में किया गया. विभिन्न टीमों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों की टीमों ने सहभागिता की. खिलाडय़िों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ […]

You May Like

Play sound