उत्तर से मध्य भारत तक कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राजस्थान में पारा माइनस में पहुंचा, जबकि यूपी-झारखंड में शीतलहर का अलर्ट है। जानिए 13 जनवरी का पूरा मौसम पूर्वानुमान।
भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड और कोहरे ने जनजीवन थाम दिया है। जहां राजस्थान के फतेहपुर में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है, वहीं उत्तर प्रदेश और झारखंड में मौसम विभाग ने भारी शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम और बिगड़ेगा।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में पारा लगातार दूसरे दिन माइनस में दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर और पलसाना में तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे बर्तनों में रखा पानी और फसलों पर ओस की बूंदें जम गई हैं।
