आप की सरकार से त्रस्त है दिल्ली की जनता: शर्मा

नई दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह आपदा आने पर लोगों को बिजली, पानी, सड़क, समुचित इलाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, उसी तरह से दिल्ली की केजरीवाल की सरकार ने भी जनता को परेशान करके रखा है।

श्री शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप-दा की सरकार से त्रस्त दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा शासित राज्य विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं श्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बना रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता पांच फरवरी को भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर भी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस आप-दा सरकार को दिल्ली की जनता हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली की जनता ने श्री केजरीवाल के झूठ के झांसे में आकर वोट दे दिया था, लेकिन अब वही जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। दिल्ली की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप सभी भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के विकास को गति देने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करने के साथ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आप सभी इस भ्रष्टाचार वाली आप-दा सरकार को हटाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा की सरकार बनाएं। श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

श्री शर्मा ने युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तैयार है। दिल्ली की जनता अपने और राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। यहां की जनता का उत्साह बता रहा है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। युवा भारत के भाग्य विधाता हैं, वे अपने और दिल्ली के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा दिल्ली में सुशासन और विकास की गंगा बहाने के लिए कार्य करेगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अथक मेहनत व परिश्रम कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्य जनता को बताएं।

 

 

Next Post

श्रद्धालुओं की बस गुजरात में खाई में गिरी, शिवपुरी के 4 लोगों की मौत, 17 गंभीर घायल

Sun Feb 2 , 2025
*त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे शिवपुरी के 48 तीर्थयात्री*   *परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा*   शिवपुरी। शिवपुरी, गुना व अशोकनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात के डांग जिले में खाई में गिर गई। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे सापुतारा घाट इलाके में हुआ। […]

You May Like