शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बाद में इंकार

इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. 23 वर्षीय पीड़िता सोमनगर, कनाडिया रोड निवासी है.

उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 वर्षीय प्रदीप राठौर निवासी कनाडिया ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए. बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया. यह घटनाएं नित्या होटल तिलकनगर में घटित होना बताई गई हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जैन दंपत्ति के घर से जेवर-नकदी चोरी, नाती पर ही शक

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर से जेवर और नकदी चोरी हो गई. पीड़ित ने शक जताया है कि यह वारदात उनके ही नाती ने की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परिहार कॉलोनी में रहने वाले 85 वर्षीय भाषचंद्र जैन ने पुलिस […]

You May Like