श्रीलंका में भारी बारिश से 20 हज़ार लोग प्रभावित

कोलंबो, 21 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं से 20 हजार से अधिक श्रीलंकाई प्रभावित हुए हैं।

श्रीलंका के सिंचाई विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण 73 प्रमुख जलाशयों में से 55 सोमवार रात तक लबालब भर गए थे। उत्तर मध्य और उत्तर पश्चिमी प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हैं।

मौसम विभाग ने उम्मीद जतायी है कि एक-दो दिन में बारिश कम होने लगेगी।

Next Post

न्यायालय कर्मचारी अध्यक्ष दीपक सोनी 94 वोट से विजयी 

Tue Jan 21 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. म.प्र. न्याायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह में आयोजित चुनाव अंतर्गत दीपक सोनी को कुल 126 वोट प्राप्त हुये, जबकि प्रतिद्वंद्वी वर्तमान कर्मचारी अनिल स्वामी को 32 वोट हासिल हुये. इस प्रकार निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिवक्ता एम.पी. चौरसिया व अधिवक्ता संजय चौबे ने दीपक सोनी को 94 […]

You May Like