
भोपाल । श्री मालवीय रजक समाज संघ भोपाल के द्वारा सामाजिक मंदिर श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पुल पुख़्ता भोपाल में स्थापित स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे बाबा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए, संत जी अमर रहे का जयघोष किया समाज के प्रवक्ता प्रकाश मालवीय ने बताया कि संत जी की 69 वी पुण्यतिथि पर श्री पिपलेश्वर महादेव परिसर में सभी सदस्यों ने स्वच्छता बनाएं रखने एवं संत जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया, इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश मालवीय,एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, अनुसूचित जाति मार्चा अध्यक्ष हरि ओम असरी, महामंत्री नरेश बिल्लोरे, उपाध्यक्ष सुनील मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी छोटे लाल मालवीय, मुन्नालाल मालवीय, महेश मालवीय अशोक मालवीय, सुनील मालवीय, विशाल मालवीय, मुकेश, विनोद, जितेंद्र, केतन, आदर्श मालवीय सहित सभी पदाधिकारियों मौजूद रहे।
