स्वच्छता के महायुद्ध में खुद उतरे महापौर

फ्लाईओवर पर संभाला मोर्चा, सफाई मित्रों का बढ़ाया जोश

जबलपुर: शहर की हवा को शुद्ध बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी अभियान के तहत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एक अनूठी पहल करते हुए स्वयं सड़कों और फ्लाईओवर्स की सफाई व धुलाई का मोर्चा संभाला।महापौर लाव-लश्कर के साथ शहर के मुख्य फ्लाई ओवर पर पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि खुद हाथ में पानी की पाइप थामी और सफाई मित्रों के कंधे से कंधा मिलाकर फ्लाई ओवर की धुलाई की।

महापौर को अपने बीच पाकर सफाई मित्रों का उत्साह दोगुना हो गया। महापौर ने कहा कि ‘सफाई मित्र हमारे शहर के असली हीरो हैं, और उनके मनोबल को बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। ‘इस दौरान महापौर ने बताया कि वर्तमान में 4500 सफाई मित्र और 400 गाड़ियां शहर के कोने-कोने में सफाई और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए तैनात की गई हैं।

Next Post

मोदी की उपस्थिति में शौर्य यात्रा आयोजित

Sun Jan 11 , 2026
सोमनाथ, 11 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में रविवार को सोमनाथ में शौर्य यात्रा आयोजित की गयी। श्री मोदी के अभिवादन के लिए 108 घोड़ों की शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति […]

You May Like