आवेदन के नाम पर 700 की अवैध वसूली, तहसीलदार हुकुम सिंह निंगवाल की सख्ती, पीड़ित को पैसे वापस दिलवाए

राणापुर (झाबुआ)। आज राणापुर तहसील में आवेदन बनवाने के नाम पर आम नागरिक से ₹700 की अवैध वसूली का मामला सामने आया। तहसील के बाहर आवेदन लिखने वाले एक दुकानदार द्वारा यह राशि ली गई थी। पीड़ित व्यक्ति ने आज तहसील पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार हुकुमसिंह निंगवाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित दुकानदार को बुलवाया और पीड़ित आवेदक को पूरी राशि वापस दिलवाई। तहसीलदार की इस त्वरित कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

आम नागरिकों को आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लोक सेवा केंद्र (CSC) के अधिकृत व्यक्ति को तहसील परिसर में ही बैठा दिया गया। तहसील प्रशासन द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब सभी प्रकार के आवेदन यहीं बैठे लोक सेवा केंद्र से ही तैयार किए जाएंगे और इसके लिए केवल ₹30 सेवा शुल्क एवं शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

इस सख्त कदम से तहसील क्षेत्र के नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब आवेदन के नाम पर लूट पर रोक लगेगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति तय शुल्क से अधिक राशि मांगता है तो इसकी तत्काल शिकायत तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय में करें।

Next Post

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पीएचडी पाठ्यक्रम का दीक्षारंभ

Tue Jan 6 , 2026
सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पीएचडी पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 का दीक्षारंभ मंगलवार को पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने शोध की गुणवत्ता, महत्व एवं उसकी सामाजिक उपादेयता पर चर्चा करते […]

You May Like

Play sound