डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान पहुंचे दमोह, लूट का घटनास्थल देखा और गांजा विनष्टीकरण किया

दमोह। गांजा विनष्टीकरण की कार्रवाई और शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात देहात थाना के सूखी पिपरिया में हुई लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए सागर जोन के डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान रविवार को दमोह पहुंचे.डीआईजी ने सबसे पहले नरसिंहगढ़ पहुंचकर लूट की घटना का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर मामले के खुलासे को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को जल्द से जल्द लूट का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

इसके बाद नरसिंहगढ़ फैक्ट्री में लगभग 4 से 5 किलो अवैध गांजे का विनष्टीकरण किया गया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), सीएसपी एचआर पांडे, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

शासकीय जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर,चुरकी में अवैध कब्जा हटाकर भूमि कराई गई मुक्त

Sun Jul 5 , 2026
चितरंगी । शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील दुधमनिया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चुरकी में बुलडोजर चलाकर करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम […]

You May Like