शासकीय जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर,चुरकी में अवैध कब्जा हटाकर भूमि कराई गई मुक्त

चितरंगी । शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील दुधमनिया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चुरकी में बुलडोजर चलाकर करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही।

प्रशासन के अनुसार ग्राम चुरकी की आराजी क्रमांक 1786, रकबा 1.080 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। संबंधित पक्षों को पहले नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।

तहसीलदार सारिका परस्ते के नेतृत्व में सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, कोटवार सहित राजस्व अमला मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना मोरवा से पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

नहर काटकर सड़क बनाने का मामला गरमाया, शिकायत पर पुलिस कार्रवाई भी संभव

Sun Jul 5 , 2026
सिंगरौली/देवसर। जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत हर्रा चंदेल में सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त कर सड़क निर्माण कराए जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच और […]

You May Like