सोची, 06 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूस में काला सागर के तट पर स्थित शहर सोची में शुक्रवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
शहर के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह महसूस किए गए। उन्होंने अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, “रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आज सुबह सोची में आया। किसी भी बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है और आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र को किसी घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है।”
बाद में जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र समुद्र में स्थित था और उसकी संशोधित तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार के खतरे या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
