ब्रह्माकुमारीज पर दूसरे दिन 30 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश मे एक साथ चल रहे विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत ग्वालियर में माधवगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में 30 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन इमर्जेंसी ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के कमांडेंट प्रेमचंद गुप्ता, माधव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार शर्मा, डॉ.एच.एन. मोतीरमानी, रेडिएंट स्कूल के प्राचार्य ब्रह्मजीत सिंह, इमर्जेंसी ब्लड सेंटर के संचालक आशीष साओ, तृप्ति साओ, नीलम मोतीरमानी, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके डॉ. गुरचरण सिंह एवं राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में इमर्जेंसी ब्लड सेंटर की तृप्ति साओ ने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी समाज में कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं देखने को मिलती हैं। अनेक लोग मानते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, लंबे समय तक थकान रहती है अथवा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जबकि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय मानकों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया रक्तदान सामान्यतः सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर लोगों को सही जानकारी के प्रति जागरूक किया जाए।

Next Post

सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धाभाव से मनी पुत्रदा एकादशी

Mon Aug 24 , 2026
ग्वालियर: शहर के प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर में पुत्रदा एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार एवं मधुर संकीर्तन से गूंज उठा। मंदिर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल एवं धर्म मंत्री रविंद्र […]

You May Like