नहर में नहाने गई 9 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, तलाश के बाद दोपहर में मिला शव

खजुराहो। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलाहा में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। घर के पीछे बह रही नहर में नहाने गई 9 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार संध्या साहू (9 वर्ष) पिता राम बहादुर साहू शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन के साथ नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बहकर डूब गई। बच्ची को डूबता देख उसकी बहन और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद नहर का पानी तत्काल बंद कराया गया ताकि बच्ची की तलाश की जा सके। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया। करीब दोपहर 2 बजे बच्ची का शव नहर में कुछ दूरी पर मिला।

सूचना पर बमीठा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

युवक पर जानलेवा हमला, बचाने पहुंची मां को भी पीटा, कलाई में फ्रैक्चर

Fri Mar 6 , 2026
छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा में युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश अनुरागी ने बताया कि 4 […]

You May Like