युवक पर जानलेवा हमला, बचाने पहुंची मां को भी पीटा, कलाई में फ्रैक्चर

छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा में युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश अनुरागी ने बताया कि 4 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे उनका पुत्र रोहित अनुरागी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जब वह गांव में कमल साहू के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी अनीश साहू ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अनीश साहू ने लोहे के धारदार हथियार से रोहित के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोहित की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां चंदन अनुरागी के साथ भी कमल साहू और उसके परिवार के अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इस हमले में रोहित के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी मां की कलाई में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने रोहित की मोटरसाइकिल भी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Post

होली के बाद गायब युवक का पहाड़ी पर मिला शव

Fri Mar 6 , 2026
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरद्वारपुर में होली के दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक को पहाड़ी पर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल […]

You May Like